img-fluid

क्रिसमस : कैसे दिखते थे सांता क्लॉस? वैज्ञानिकों ने दिखाया सांता क्लॉस का चेहरा

December 06, 2024

नई दिल्‍ली। दिसंबर का महीना आ चुका है और ईसाइयों के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस (Christmas) के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। क्रिसमस का बच्चों को खासकर इंतजार रहता है। सांता क्लॉस आते हैं और गिफ्ट देकर चले जाते हैं। इतने साल में आजतक किसी ने भी सांता क्लॉस (Santa Claus) का असली चेहरा नहीं देखा। वैज्ञानिकों ने क्रिसमस से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। मौत के 1700 साल बाद पहली बार सांता क्लॉस का असली चेहरा सामने आया है। वैज्ञानिकों की टीम ने असली और सबसे पहले सांता क्लॉस का चेहरा बनाया है।



वैज्ञानिकों ने एडवांस तकनीक से असली सांता क्लॉस का चेहरा बनाया है। इनका नाम सेंट निकोलस है। उनकी मौत करीब 1700 साल पहले हो गई थी। वह ईसाई धर्म मानने वाले परोपकारी संत थे। उन्होंने ही क्रिसमस पर लोगों और बच्चों को उपहार देने की परंपरा शुरू की थी। समय के साथ उनका ये कैरेक्टर सांता क्लॉस के नाम से मशहूर हो गया।

 

आज हम खासकर बच्चे सांता क्लॉस का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
उन्‍होंने कहा कि रिसर्च टीम के चीफ सिसरो मोरेस ने कहा कि निकोलस के चेहरे को “मजबूत और कोमल” दोनों का रूप दिया गया है। मोरेस सांता क्लॉस का चेहरा रिकंस्ट्रक्ट करने वाली वैज्ञानिकों की टीम के चीफ हैं। उन्होंने बताया कि 1823 की कविता “ए विजिट फ्रॉम सेंट निकोलस” में उनके चेहरे और शरीर का वर्णन किया गया है। हमने उस अनुसार सेंट निकोलस का चेहरा बनाया है।

 

सांता क्लॉस के चेहरे में स्कल (खोपड़ी) काफी मजबूत दिखती है। गोल और सफेद चेहरे के साथ लंबी दाढ़ी भी है। सांता क्लॉस का चेहरा ‘चौड़ा’ बनाया गया है।

रिसर्च टीम ने सेंट निकोलस का चेहरा बनाने के लिए 1950 में लुइगी मार्टिनो द्वारा एकत्र किए गए डेटा का भी उपयोग किया। मोरेस ने कहा, “हमने शुरुआत में इस डेटा का उपयोग करके स्कल को 3 डी रूप दिया। फिर सांख्यिकीय अनुमानों का उपयोग करके चेहरे की रूपरेखा का पता लगाया।

Share:

  • बस में बिना टिकट चले तो खैर नहीं... भरना होगा 10 गुना जुर्माना

    Fri Dec 6 , 2024
    जयपुर: राजस्थान सड़क परिवहन निगम (Rajasthan Road Transport Corporation) ने एक नया नियम पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है. इस नियम के तहत बिना टिकट यात्रा (Traveling Without a Ticket) करने पर केवल कंडक्टर (Conductor) ही जिम्मेदार नहीं होगा बल्कि अब यात्री भी दोषी माना जाएगा. बिना टिकट यात्रा करने के दौरान यात्री पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved