
इन्दौर। शहर के इंजीनियरिंग (Engineering) छात्र चिन्मय, तेजस जैन (Chinmay, Tejas Jain) और स्वर्णिम माहेश्वरी (Swarnim maheshwari) ने टीकाकरण अभियान ( Vaccination Campaign) में अपनी भागीदारी करते हुए वेबसाइट (Website) कोविड आर्मी फॉर इन्दौर (covid Army for Indore) बनाई इसके जरिए टीकाकरण की पूरी लोकेशन प्राप्त की जा सकती है। इस वेबसाइट का लाभ 5 हजार से अधिक लोगों ने लिया। इसी प्रकार हम होंगे कामयाब…और सर्पोटिंग हैंडज के जरिए भी अनेक प्रकार की मदद पहुंचाकर 10 हजार लोगों की मदद कर चुके है। साथ ही संस्था इमोशनल फूल्ज एवं सोशल इंदौरी (Social Indore) के माध्यम से राशन सामग्री (Ration Stuff) वितरित की जा रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved