img-fluid

शहर का विद्युत नेटवर्क मजबूत… विनोबा भावे सबस्टेशन में अब डबल सर्किट सप्लाई

January 17, 2026

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने जबलपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी द्वारा 132 के वी विनोबा भावे सबस्टेशन के लिए निर्मित की जा रही अत्यंत जटिल डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का सबस्टेशन स्तर पर दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।


  • एम पी ट्रांसको के मुख्य अभियंता अमरकीर्ति सक्सेना ने बताया कि 132 के वी विनोबा भावे सबस्टेशन के स्विचयार्ड में सीमित स्थान होने के बावजूद, पहले से स्थापित सेट-अप में आवश्यक तकनीकी संशोधन करते हुए दूसरे 132 के वी सर्किट की व्यवस्था करना एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। उन्होंने बताया कि ट्रांसको की टीम ने समर्पण, आपसी समन्वय एवं सतत परिश्रम के बल पर इस जटिल कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई तकनीकी मिसाल कायम की है। इससे शहर के विद्युत तंत्र को और अधिक स्थायित्व एवं विश्वसनीयता प्राप्त होगी। अब 132 के वी विनोबा भावे सबस्टेशन को 220 के वी सबस्टेशन नयागांव, जबलपुर से एक अतिरिक्त सर्किट उपलब्ध हो गया है। यह पहले से संचालित 132 के वी व्हीकल फैक्टरी सबस्टेशन से जुड़े सर्किट के अतिरिक्त है। इस नई व्यवस्था से किसी एक सर्किट में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। साथ ही रख-रखाव कार्यों के दौरान अब पूर्ण शटडाउन लेने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख रूप से मुख्य अभियंता अमरकीर्ति सक्सेना, अधीक्षण अभियंता आर सी शर्मा, कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र पटेल, सहायक अभियंता चेतन यादव एवं आर एस बैस तथा सुपरवाइजर आर के श्रीवास्तव का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    Share:

  • मां की आंखों के सामने जिंदा जल गया जवान बेटा, कठोतिया गांव की झकझोर देने वाली घटना

    Sat Jan 17 , 2026
    शहडोल। जिले के कोतवाली थाना (Kotwali Police Station) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठोतिया (Kathotia Village) में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हो गया। कच्चे मकान (Mud Houses) में अज्ञात कारणों से लगी आग में 18 वर्षीय युवक अमित पटेल (Amit Patel) की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह मंजर उसकी मां गीता पटेल ने अपनी आंखों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved