img-fluid

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन, दिपके-ध्रुव राठी होंगे शामिल

October 08, 2026

बेंगलुरु। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गुरुवार, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु (Bengaluru) में प्रदर्शन करेगी। फ्रीडम पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम में CJP संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) के साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) भी शामिल होंगे। राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बेंगलुरु और 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की है।

फ्रीडम पार्क में ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ और चप्पल प्रदर्शन
CJP के मुताबिक प्रदर्शन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क से होगी। कार्यक्रम में SIR को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे लोग शामिल होंगे, जिनका दावा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान उनके नाम कथित तौर पर मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए हैं।


  • इसके बाद अभिजीत दिपके के नेतृत्व में ‘चप्पल प्रदर्शन’ किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक दिपके स्थानीय लोगों से भी बातचीत करेंगे और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से जुड़े उनके अनुभव सुनेंगे।

    प्रकाश राज ने लोगों से शामिल होने की अपील की
    अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में SIR से प्रभावित होने का दावा करने वाले लोगों के साथ युवा संगठन और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

    प्रकाश राज ने बाद में ध्रुव राठी के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी साझा की। उन्होंने राठी को इस प्रदर्शन का ‘स्पेशल गेस्ट’ बताया। रिपोर्टों के अनुसार Aishe Ghosh, Neha Bora, Saurav Das समेत कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

    ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर की अपील
    ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे को लेकर लोगों को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में जुटना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले लोगों से भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की।

    राठी की बेंगलुरु में यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी। CJP की ओर से इसे SIR के खिलाफ चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने वाले कार्यक्रम के तौर पर पेश किया गया है।

    10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
    बेंगलुरु के बाद CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन का ऐलान किया है। अभिजीत दिपके ने कहा है कि इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

    CJP ने इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में भी प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और CEC के इस्तीफे के साथ SIR को लेकर कई मांगें उठाई गई थीं। अब संगठन बेंगलुरु के बाद दिल्ली में आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

    SIR को लेकर विपक्ष भी चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा
    SIR को लेकर विपक्षी दल भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को पूर्ण आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है।

    CJP का आंदोलन इसी विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया के खिलाफ विरोध को लेकर आगे बढ़ रहा है। 10 अक्टूबर का जंतर-मंतर प्रदर्शन इस अभियान का अगला बड़ा चरण होगा।

    Share:

  • MP: पटवारियों पर सरकार का बड़ा एक्शन.... 27 की सेवाएं समाप्त... कइयों को थमाए नोटिस

    Thu Oct 8 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) के तहत ग्रामीण आबादी की संपत्तियों की रजिस्ट्री को लेकर सरकार (Government) और पटवारियों (Patwaris) के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार ने कार्रवाई तेज करते हुए देवास और आगर-मालवा (Dewas and Agar-Malwa) में 27 प्रोबेशनरी पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं, अलग-अलग जिलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved