img-fluid

असम-मेघालय अंतरराज्यीय सीमा पर झड़प, गुलेल और तीर से किए गए एक-दूसरे पर हमले

September 27, 2023

शिलोंग। असम-मेघालय अंतरराज्यीस सीमा से सटे एक गांव में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं, हमला करने के लिए गुलेल और तीर का इस्तेमाल किया गया। मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले और असम के पश्चिम कार्बी अंगलोंग जिले से सटे गांव लापंगाप में यह झड़प हुई है। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


दोनों राज्यों की पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों को शांत कराया। उसके बाद हालात सामान्य हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन बुधवार सुबह माहौल तनावपूर्ण रहा। दरअसल, पुलिस ने लोगों को झड़प वाली जगह पर जाने से रोक दिया है। पश्चिम जंयतिया हिल्स जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हम असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के अधिकारियों से स्थिति को लेकर बात कर रहे हैं।

Share:

  • MP Election: भाजपा ने एमपी चुनाव में उतारी UP के नेताओं की फौज, डिप्टी सीएम से लेकर अध्यक्ष तक मैदान में

    Wed Sep 27 , 2023
    भोपाल। भाजपा आलाकमान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केद्रीय मंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाने के बाद अब उत्तरप्रदेश के दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है। ये सभी नेता एमपी में जिला प्रभारियों से चर्चा कर जमीनी हकीकत जानेंगे। यूपी के 50 से ज्यादा बड़े नेता इसके लिए भोपाल पहुंच गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved