
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित 10वीं-12वीं के छात्रों को उन सवालों के लिए बोनस अंक (Bonus Marks) दिए जाएंगे, जिनके सवाल या तो गलत थे या सिलेबस के बाहर के पूछे गए थे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने ऐसे प्रश्न पूछे जाने पर आक्रोश जताया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्वीकार किया है कि 12वीं के भौतिकी विषय के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का पूछा गया, जबकि एक अन्य प्रश्न त्रुटिपूर्ण था। इसके बाद शिक्षा मंडल द्वारा सभी विद्यार्थियों को दो बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved