
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाली भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत से वस्त्र आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं वस्त्रों को रामलला को पहनाया जाएगा। यह वस्त्र अयोध्या की सिंधी कालोनी स्थित रामनगर पहुंच गए हैं, जिनका रामनगर के देवालय मंदिर में 21 पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूजा कर शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद इन वस्त्रों को रामलला समिति को सौंप दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved