
भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण भोपाल समेत प्रदेश में के शहरों में बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है। रात और दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में भी शाम के समय बादल छाए एवं तेज हवाएं चलीं।
यहां बारिश की संभावना
बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर 16 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते 18 मार्च तक मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का ही बना रहने की संभावना है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved