img-fluid

सीएम ने इंदौरियों को मास्क लगाते नहीं देखा, अधिकारियों ने कर दी सख्ती

July 06, 2021

इंदौर। शनिवार को इंदौर (Indore) आए मुख्यमंत्री (Chief Minister) का काफिला जब सडक़ों पर से गुजर रहा था तो उन्होंने अधिकांश जगह लोगों को बिना मास्क (without mask) के देखा था और रात को लौटते वक्त एयरपोर्ट (airport) पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों (public representatives and officials) के सामने कहा कि इंदौर में लोग लापरवाह (careless) हो रहे हैं। ये लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए।



  • दरअसल जब से इंदौर (Indore) में छूट का दायरा बढ़ा है लोग लापरवाह (careless) होने लगे हैं। भीड़भरे बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का पालन नहीं हो रहा है और न ही मास्क लगाए जा रहे हैं। सीएम इंदौर (Indore)  में थे तो जनप्रतिनिधियों (public representatives) से भी कहा कि वे भी दूर-दूर रहें, लेकिन सीएम (Chief Minister) से नजदीकी दिखाने के चक्कर में कई नेता उनके आसपास ही घूमते रहे। बाद में सीएम (Chief Minister) वापस लौटे तो उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट (Minister Tulsi Silavat) से कहा कि इंदौर (Indore) में मैंने सडक़ों  पर देखा कि मास्क लगाने में लापरवाही (careless) की जा रही है। लोग समझ रहे हैं कि कोरोना (Corona)  चला गया है। इस दौरान जिला प्रशासन (District Administration) के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद ही कल से अधिकारियों ने इंदौर (Indore) में सख्ती कर दी। पुलिस के साथ निगम अधिकारियों Corporation officials() को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी भीड़ न हो और मास्क लगाने में लापरवाही न की जाए। शहर में जहां-जहां शादियां हो रही हैं, वहां कोविड प्रोटोकाल (Kovid Protocol) का सरेआम मखौल उड़ाया जा रहा है, लेकिन अब शादी-ब्याह में भी केवल खाना खाते वक्त ही मास्क उतारा जा सकेगा, बाकी समय मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

  • Share:

  • कर्नाटक के डिप्टी सीएम के बेटे पर हादसा पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप

    Tue Jul 6 , 2021
    बागलकोट। कर्नाटक (Karnataka) के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) लक्ष्मण सावदी (Laxman Savdi) के बड़े बेटे चिदानंद सावदी (Chidanand Savdi) पर आरोप है कि उन्होंने उनकी कार संग हुई एक दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के परिवार (Accident victim family) को धमकी (Threat) दी है। पीड़ित के रिश्तेदार भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि चिदानंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved