
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ग्वालियर (Gwalior) के कुलैथ में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष के पहले प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन (Farmers’ Conference) में शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने सीएम पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही ग्रामीणों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।
कन्हैया लोकगीत का लिया आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्हैया लोक गीत मंडलियों के गीतों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कन्हैया लोकगीत में आनंद आ गया। गोपाल कृष्ण का जीवन सबको आकर्षित करता है। हम कभी कठिनाई में फंसे तो कन्हैया जी को याद करो। कुलैथ में लोकसभा के समय आया था। आपने हमारी पार्टी को उस समय आशीर्वाद दिया। विधानसभा में हमने बजट के जरिए किसानों के लिए 1 लाख करोड़ की सौगात दी है।
मथुरा में भी कन्हैया मुस्कुराएंगे
सीएम ने आगे कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों की जिंदगी के लिए किया है। कोर्ट के आदेश पर भगवान श्री राम आए। अब वो दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी कन्हैया जी भी मुस्कुराएंगे।
कांग्रेस ने किसान परिवार से मुख्यमंत्री नही दिया
कांग्रेस ने आजादी के बाद किसी भी किसान परिवार से मुख्यमंत्री नही दिया, वो छोटे मन के लोग हैं। चंबल मैया के पानी शिवपुरी, गुना, राजगढ़ जहां तक जा सकता है, वहां तक ले जा रहे हैं। ये चंबल की धारा गंगा जी को मजबूत करती है।
कुपोषण दूर करने बच्चों को आठवीं तक दूध पिलाया जाएगा
सीएम ने आगे कहा कि बजट में निर्णय किया है कि भगवान कृष्ण और राम के काल में दूध की नदी बहती थी। हम दूध का उत्पादन 9 से 20 परसेंट करने जा रहे हैं। कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों को आठवीं तक दूध पिलाया जाएगा। किसानों को भू अधिकार पट्टे दिए जाते हैं, लेकिन लोन नहीं मिलता है। हमारी सरकार अब सभी पट्टे की रजिस्ट्री का खर्च वहन करेगी। सोलर पंप का प्रावधान किसानों के लिए बजट में किया गया है। 25 से 200 गौमाता तक डेयरी का काम करो, किसानों के 10 लाख माफ करेंगे। किसानो की आय बढ़ाने हम काम कर रहे हैं।
होली, दीपावली सब मन गया
सीएम ने आगे कहा कि रोड शो में इतना आनंद मिला कि होली, दीपावली सब कुछ मन गया। हमारी सरकार ने 2002 के दिग्विजय सिंह के 20 हजार करोड़ का बजट था। अकेले इसी बजट में 23 हजार करोड़ की राशि लाडली बहनाओ के लिए रखी है।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा
सीएम ने कहा कि महेश्वरा पत्थर खदान को चालू करना पूरी ताकत लगाऊंगा।
– डांडे बाबा मंदिर तक सड़क और ट्रांसफर दिया जाएगा।
– कुलैथ में भगवान जगन्नाथ धाम मन्दिर में ठहरने के लिए भवन बनाने की घोषणा करता हूं, सड़क भी बनेगी।
– खेलने के लिए मैदान भी बनेगा।
– कुलैथ क्षेत्र में उद्योग लगाने की घोषणा की जाती है।
– अगली बार जब आऊंगा तो पेड़ के नीचे बैठ कर दाल-बाटी, माल-पूआ खाऊंगा। शुद्ध गाय का दूध भी पियूंगा।
– कन्हैया टीम को 05 हजार दिए जाएंगे।
– बैलगाड़ी वालो को 21 और 11 हजार देने की घोषणा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved