img-fluid

CM मोहन यादव बोले- प्रभात झा ने जनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी

July 26, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुवार सुबह 5 बजे दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “प्रभात झा एक सजग जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही।”


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्ययन करते रहते थे और संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से स्वर्गीय प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों और विशाल मित्र समूह को यह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

Share:

  • 'उत्तर कोरिया ने हथियार कार्यक्रम के लिए गोपनीय जानकारियां चुराईं', तीन देशों ने किया चौंकाने वाला दावा

    Fri Jul 26 , 2024
    वॉशिंगटन। उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसके हैकरों ने गोपनीय सैन्य जानकारियां चुराने की कोशिश की है। दरअसल, अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त एडवाइजरी जारी कर सबको चौंका दिया। इसमें कहा गया कि उत्तर कोरियाई हैकरों ने प्योंगयांग के प्रतिबंधित परमाणु हथियार कार्यक्रम को समर्थन देने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved