
इंदौर। इंदौर (Indore) दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा, सांसद में जी राम जी योजना (G Ram G Yojna) को लेकर कांग्रेस के द्वारा किये गए विरोध पर मुख्यमंत्री ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की जिस जगह राम या उनका नाम आ जाए तो कांग्रेस विरोध करने लगती है। कांग्रेस को भगवान राम और उनके नाम से भी परेशानी है। इसलिए सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी आज तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने तक नहीं गए है। कांग्रेस के विरोध के बाद भी संसद में जी राम जी बिल पास हो गया है, इसके अलावा भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तमाम मुद्दों पर अपनी बात मीडिया के सामने रखी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved