img-fluid

CM मोहन यादव का जन्मदिन आज, PM मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

March 25, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 25 मार्च को जन्म दिवस है. इस अवसर पर देश और प्रदेश से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों और कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही कई तरह की गतिविधियां कर राज्य के मुखिया का जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया. यह सिलसिला दिनभर जारी रहेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई हस्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. शुभकामना संदेशों में उनके सरल स्वभाव, कर्मठ कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी हैं. उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हैं.


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है. प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं. ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूं.”

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा,” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की आत्मीय बधाई. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली व आनंद उत्तरोत्तर बढ़े, यही कामना करता हूं.”

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसेवा को समर्पित, ऊर्जावान नेतृत्व के धनी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है. उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं.

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

    Share:

  • अफवाह या सच्चाई पता नहीं लेकिन आज सुबह भी पंपों पर लंबी लाईन

    Wed Mar 25 , 2026
    लोगों को विश्वास नहीं प्रशासन की अपील पर-पंप वाले नहीं दे रहे 500 रुपए से अधिक का पेट्रोल दो पहिया वाहन को शहर के पेट्रोल पंपों पर आज सुबह 6 बजे से लाईनें लग गई लेकिन पंप देरी से खुले-पुलिस ने कल मुनादी भी की थी कि संकट नहीं लेकिन फिर भी शहरवासी चिंतित-पेट्रोल पंपों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved