img-fluid

CM मोहन यादव का इंदौर आने का कार्यक्रम बदला, जानिए अब कब आएंगे

December 22, 2023

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 25 दिसंबर को इंदौर आएंगे। पहले वे 26 दिसंबर को इंदौर आने वाले थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार इंदौर आ रहे (Coming to Indore for the first time) हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 दिसंबर को इंदौर आने वाले थे। लेकिन यादव के प्रोग्राम बदलाव हो गया है। अब वह एक दिन पहले यानी कि 25 दिसंबर को इंदौर आएंगे। इंदौर में वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे साथ ही इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक भी करेंगे।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि 25 तारीख को अटल जी की जन्म जयंती को देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। इसी दिन सीएम मोहन यादव भी इंदौर आएंगे। मजदूरों के हित में निर्णय करना इंदौर वासियों के लिए गौरव की बात है इसके लिए उनका नागरिक अभिनंदन भी शहर की जनता करेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को भी इस कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी में वर्चुअल जुड़ सकते हैं। संभागायुक्त मालसिंह ने इंदौर में होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक की तैयारी के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक ली। उन्होंने आलीराजपुर से कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इंदौर कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

Share:

  • कुश्ती त्यागने के बाद साक्षी मलिक को मिल रहा दिग्गजों का समर्थन, प्रियंका गांधी ने भी की मुलाकात

    Fri Dec 22 , 2023
    नई दिल्ली: महिला पहलवान साक्षी मलिक (Female wrestler Sakshi Malik) ने गुरुवार (कल) को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था. इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शुक्रवार को साक्षी मलिक से उनके आवास पर मुलाकात की. बता दें कि, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का चुनाव कल गुरुवार को संपन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved