img-fluid

सिवनी गोवंश हत्याकांड पर आया CM मोहन यादव का बयान, कहा- गोवध अधिनियम का सख्ती से…

June 23, 2024

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी (Seoni in Madhya Pradesh) में गो हत्याकांड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि गोवध अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 1 महीने में गोवंश अधिनियम के तहत 550 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं. 7000 से ज्यादा गोवंश को बचाया भी गया है. सिवनी में हुई घटना के बाद प्रदेश सरकार ने कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सिवनी में एडीजी स्तर के अधिकारियों का दल भेजा गया है. गो हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


  • मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश में और सख्ती दिखने की संभावना है. गोवंश का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिवनी मध्य प्रदेश का बॉर्डर है. इसलिए बॉर्डर वाले इलाके में सतर्कता बरतने की और भी जरूरत है. मध्य प्रदेश की सीमाओं पर गोवंश परिवहन पर चौकसी बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि गोवध जैसे गंभीर मामले में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. बता दें कि दो दिन पहले 40 से अधिक गायों के शव मिलने के बाद सनसनी मच गयी थी. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गो हत्या में शामिल दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई.

    Share:

  • पाकिस्तान में भीड़ ने शख्स को जिंदा जलाया, पुलिस स्टेशन से खींच ले गए लोग, लगे थे ये आरोप

    Sun Jun 23 , 2024
    नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के स्वात जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मदयान कस्बे में भीड़ ने कुरान के अपमान के शक में एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने 20 जून को हुई दरिंदगी के बाद 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 भाई भी शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved