img-fluid

सीएम रेवंत रेड्डी बोले- पीएम मोदी ने भी पहनी थी टोपी, मैं फोटो भेजूंगा

November 08, 2025

नई दिल्‍ली । जुबली हिल्स(Jubilee Hills) विधानसभा उपचुनाव(Assembly by-elections) प्रचार के दौरान टोपी पहनने को लेकर तेलंगाना(Telangana) के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी(Chief Minister Revanth Reddy) निशाने पर हैं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। टोपी वाले विवाद पर उन्होंने इशारा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अतीत में ऐसा किया है। केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की टिप्पणियों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने टोपी पहनी थी। मैं फोटो भेजूंगा। नरेंद्र मोदी जी की नीति क्या है, पहले वह (संजय कुमार) स्पष्ट करें।’


रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘अगर भाजपा नेता मानते हैं कि देश में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं रहने चाहिए, तो यह उनके विचारों की गरीबी है। बंडी संजय की सोच में खोट है। मैं उन्हें भाजपा नेताओं के टोपी पहनने की जानकारी भेजूंगा।’ उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर जाने पर उसकी परंपराओं का सम्मान करना है। उनकी सरकार सभी धर्मों में समानता बनाए रखती है और सभी धर्मों का सम्मान करती है।

मुस्लिम तुष्टिकरण के लगे आरोप

‘कांग्रेस मतलब मुस्लिम और मुस्लिम मतलब कांग्रेस’ कहने के बाद सीएम रेड्डी पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगे हैं। इस पर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों को कांग्रेस की दो आंखें बताया था। कांग्रेस सभी धर्मों और 140 करोड़ आबादी को समान मानती है। कांग्रेस पार्टी ने जब-जब सत्ता में रही, अल्पसंख्यकों को अवसर दिए। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन, सलमान खुरशीद और कई अन्य के उदाहरण भी दिए।

Share:

  • US : डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में G20 समिट का किया बहिष्कार, अमेरिका नहीं होगा शामिल, जानें...

    Sat Nov 8 , 2025
    वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था कि वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में होने वाले जी20 सम्मेलन (G20 summit) में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके बाद अब ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की है कि जी20 शिखर सम्मेलन में कोई भी अमेरिकी अधिकारी हिस्सा नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved