भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ करवा चौथ का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पूरे विधि विधान के साथ करवा चौथ की पूजा की। सीएम शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम शिवराज ने साधना सिंह को करवा चौथ व्रत की कथा पढक़र सुनाई। सीएम शिवराज ने ट्वीटर पर पत्नी के साथ अपनी करवा चौथ पूजा की फोटो और वीडियो साझा की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आज मेरी अर्धांगिनी श्रीमती @SadhnaShivraj ने मेरी दीर्घायु हेतु सुहाग के पर्व करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा और पूजा की। भारत में अनेक माताओं और बहनों ने भी अपने पतियों के लिए व्रत रखा। मैं ईश्वर से उन्हें सदैव स्वस्थ रखने और उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved