img-fluid

सीएम शिवराज प्रदेश की जनता का भविष्य संवारने में लगे हैं

August 12, 2023

  • यात्रा का स्वागत कर विकास कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया

गंजबासौदा। सागर में बनने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर के भूमि पूजन से पूर्व नगर में आई सामाजिक समरसता एवं मंदिर निर्माण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व मां कर्मा देवी चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने नगर पालिका परिषद द्वारा एक साल के अंतराल में कराए गए विकास कार्यों को उपस्थित जनों के सामने बताया। नगर पालिका परिषद गंजबासौदा की अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता का भविष्य संवारने में लगे है। इस मौके पर पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने नपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।


अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश सिंह जादोन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों से शनिवार के दिन सागर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक, नपा अध्यक्ष सहित उपस्थित जनों ने नगर में चल रहे और होने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। शाम करीब 5:30 बजे नगर में पधारी सामाजिक समरसता एवं मंदिर निर्माण यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष सनी भावसार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता जैन, सरिता रघुवंशी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।ओं एवं पार्षदों ने यात्रा और विकास कार्यों के बारे में आम जनता को बताया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने यात्रा में शामिल चरण पादुका को अपने सिर पर धारण किया और मंच पर ले गए जहां विधिवत पूजन अर्चन कर यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।

Share:

  • मुख्य धमनी फटने का इलाज 'टेवर' तकनीक से: डॉ. अंकित अग्रवाल

    Sat Aug 12 , 2023
    इंफिनिटी हॉर्ट इंस्टिट्यूट में दमोह के मरीज का सफल उपचार होने पर बची जान जबलपुर। आम तौर सीने में दर्द हार्ट अटैक की आशंका बताया जाता है। पर ऐसा हमेशा नही होता है। कुछ जान लेवा सीने के दर्द के कारणों में एक मुख्य धमनी का फटना भी होता है। इस तरह की समस्या वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved