
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है. एकनाथ शिंदे समेत अन्य 8 बागी मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए गए हैं. महा विकास अघाड़ी सरकार के दूसरे मंत्रियों को बागियों से छीने गए विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है, ताकि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा या उपेक्षा न हो. महाविकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना के 9 मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ चले गए हैं. इसके बाद उद्धव कैबिनेट में शिवसेना के सिर्फ 3 बचे हैं, उनमें से एक खुद मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved