भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पानी का बिल 50 रुपए महीना संपत्ति कर आधा, बुजुर्गों को छूट

  • कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल का ‘संकल्प पत्र’ जारी

भोपाल। नगर निगम भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विभा पटेल ने आज अपना चुनावी संकल्प पत्र घोषित कर दिया है। जिसमें उन्होंने धूलमुक्त भोपाल ,भूल मुक्त नगर निगम के नारे के साथ लोक लुभावनी घोषणाओं के साथ भोपाल के हराभरा सुनियोजित विकास का वादा किया है। शहर में फ्री-वाईफाई सुविधा, गरीबों का नल बिल 50 रुपए महीना, संपत्ति कर आधा करने के साथ बुजुर्गों को संपत्ति कर में छूट देने का भी ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सुबह अपने निवास पर संकल्प पत्र घोषित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत पार्टी के
पदाधिकारी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र के वादे: भोपाल के हरे-भरे सुनियोजित विकास का दावा

  • घर और पानी का टैक्स आधा। ईडब्ल्यूएस आवासों में 50रू. महीना पानी बिल। 75 साल से अधिक उम्र के महिला पुरुषों को संपत्ति कर में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुख्य मार्ग के गैर व्यावसायिक भवनों का संपत्ति कर में कटौती।
  • भोपाल को टूरिस्ट/फिल्म सिटी बनाने का वादा। पर्यटन स्थानों का आकर्षण बनाया जाएगा।
  • मेयर रोजगार योजना के जरिए युवाओं को रोजगार से जोडऩे का संकल्प। नगर निगम में सामग्री आपूर्ति में बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता।
  • मेयर हेल्पलाईन के जरिए लोगों की समस्याओं के निराकरण की पुख्ता व्यवस्था करने का संकल्प। निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जाएगा।
  • भोपाल को बनाएंगे ग्रीन सिटी बनाने। अगले 5 वर्षों में 10 लाख पौध लगाने का संपल्प।
  • झुग्गी बस्ती को आवासीय क्षेत्र में शामिल कर बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का संकल्प।
  • सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई सुविधा देने और भोपाल को हाईटेक सिटी बनाने का संकल्प।
  • बीआरटीएस बस सेवा में छात्र-छात्राओं को विशेष रियायत।
  • भोपाल का मास्टर प्लान नगर निगम के माध्यम से लागू, नक्शे से ज्यादा बनाए गए मकानों के कंपाउंड शुल्क को कम करने का संकल्प।
  • गृह सोसायटियों के बल्क नल कनेक्शन को व्यक्तिगत कनेक्शन में बदलकर लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।
  • अवैध कॉलोनी का वैध एवं नगर निगम को हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्रता से की जाएगी। गैरकानूनी तरीके से किसी का घर-दुकान नहीं तोडऩे का वादा। -गृह निर्माण सोसायटी द्वारा वसूले जा रहे मनमाने सुविधा शुल्क को रोका जाएगा।
  • किराना बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। ब्जी मण्डी एवं हाट बाजार विकसित करने का संकल्प।
  • जन भागीदारी से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने, महिला बाजार बनाने का संकल्प।
  • चिल्ड्रन पार्क का निर्माण खेल मैदानों से अतिक्रमण हटाने। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प।
  • शहर की खराब सड़कों का प्राथमिकता से सुधार। हर कॉलोनी, गली-मोहल्ले में स्ट्रीट लाईट। यातायात सुगम बनाने नये संपर्क मार्ग बनाना। नि:शुल्क पार्किंग व्यवस्था करने का संकल्प।
  • भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखते हुये, सर्वसुविधायुक्त, सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित देश की नंबर-1 राजधानी बनाने का संकल्प।
Share:

Next Post

जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर कड़ी निगरानी,हर 30 दिन में बदल दिए जाएंगे सुरक्षाकर्मी

Mon Jun 27 , 2022
लखनऊ: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर जेल प्रशासन ने पहरा और कड़ा कर दिया है. सीसीटीवी कैमरे और बॉडी कैम को बढ़ाए जाने के साथ-साथ मुख्तार अंसारी के हाते की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी हर महीने बदलने की व्यवस्था लागू की गई है. बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार […]