img-fluid

इंदौर में गाड़ी चार्जिंग के दौरान हुई दुर्घटना पर CM यादव ने जताया दु:ख, ये बहुत दुखद घटना है…

March 18, 2026

इंदौर. इंदौर (Indore) के बंगाली चौराहे (Bengali Square) के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी (Brijeshwari Colony) में बुधवार तड़के लगभग 4 बजे एक भयंकर हादसा हुआ। कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग (Electric Car Charging) के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले गई। इस हादसे में शहर के एक बड़े व्यवसायी समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखे गैस सिलेंडर भी भड़क उठे। इसके बाद एक-एक कर सिलेंडर फटने लगे, जिससे धमाका इतना जोरदार हुआ कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मकान में सो रहे लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया है।


  • क्या कहा सीएम यादव ने
    सीएम यादव ने दुख जताते हुए कहा कि इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    क्या कहा विजयवर्गीय ने?
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। अलार्मिंग भी है, क्योंकि ईवी का युग है। इसकी चार्जिंग में आग लगी है। पूरा समाज ईवी की तरफ जा रहा है। पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए।

    क्या कहा सिलवाट ने?
    तुलसी सिलावट ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है, शब्द नहीं मिलते हैं ऐसी घटना के लिए। एक परिवार के सात लोग बिछड़ गए और तीन लोग बचे हैं। मध्य प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एक-एक पल की खबर ले रहे हैं और मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी घटना में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई है।

    क्या कहा सिंघार ने?
    इंदौर के बंगाली चौराहे स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में EV चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग में 7 लोगों की मृत्यु और 3 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ क्या पर्याप्त सुरक्षा मानक और गाइडलाइंस लागू हैं? क्या आम नागरिकों को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है? इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए और EV चार्जिंग से जुड़े सख्त सुरक्षा मानक लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    Share:

  • गाजियाबाद हमला केस: पाकिस्तानी यूट्यूबर के उकसावे का आरोप, एक आरोपी ढेर; दूसरा फरार

    Wed Mar 18 , 2026
    गाजियाबाद। यूट्यूबर सलीम वास्तिक (YouTuber Salim Wastik) पर हुए जानलेवा हमले की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस हमले को दो सगे भाइयों (Real brothers) ने अंजाम दिया, जो कथित तौर पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर (Pakistani youtuber) के उकसावे में आए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved