img-fluid

जापान की हाई स्पीड ट्रेन में बैठे CM योगी, 501 किमी प्रति घंटा तक पहुंची थी रफ्तार

February 26, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में दुनिया की सबसे तेज एससी मैग्लेव ट्रेन पर एक रोमांचक टेस्ट ड्राइव लिया है। बता दें कि यह ट्रेन मैग्नेटिक लेविटेशन तकनीक से चलती है, जो ट्रेन को ट्रैक से ऊपर उठाकर पटरी से बगैर किसी संपर्क के बहुत तेज गति से चलने देती है। यमनाशी में इस डेमो रन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन की बेहद तेज लेकिन आरामदायक यात्रा का अनुभव लिया। एक समय तो ट्रेन की स्पीड 501 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर भी किसी भी तरह की कंपन देखने को नहीं मिली।


  • ट्रेन में अपनी यात्रा के अनुभव के बारे में योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। यमनाशी में जापान की उन्नत SC MAGLEV ट्रेन का अनुभव किया, जो नेक्स्ट-जेनरेशन हाई-स्पीड सिस्टम है। यह 500 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। इतनी असाधारण गति पर भी सफर बेहद आरामदायक रहा, जो जापान की इनोवेशन और लंबे समय तक चलने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर उत्कृष्टता को दिखाता है। जब तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ती है, तो भविष्य बहुत करीब नजर आता है।’

    Share:

  • पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई डेलीगेशन लेवल की वार्ता, कई समझौतों पर बनी सहमति

    Thu Feb 26 , 2026
    तेल अवीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीत यरुशलम में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझोतों पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज बृहस्पतिवार को दूसरा और आखिरी दिन है। यह दौरा भारत-इजरायल के बीच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved