img-fluid

CM YOGI का दावा, भाजपा जीत रही है UP में 325 सीटें

February 16, 2022

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है। भाजपा के पक्ष में हवा के रूख को देखकर कहा जा सकता है कि भाजपा 325 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

इटावा मुख्यालय के रामलीला मैदान पर भाजपा उम्मीदवारो के समर्थन मे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा “ इटावा एक खानदान की बपौती बन कर रह गया लेकिन अब चाचा (शिवपाल)-भतीजे (अखिलेश यादव) कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं । सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का हो विकास। सोचिए आज क्या स्थिति है, जिन मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव बराबर खड़े रहते थे, आज उस पार्टी में शिवपाल की दुर्गति कर दी गई है।”


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में इटावा आया था तब यहां के लोगों की इलाज की व्यवस्था की थी। आप लोग बताइए भाजपा की सरकार ने यहां पर कितना काम किया है। जो लोग अपने आप को इटावा की बपौती बताते हैं, वह देखने भी नहीं आए।

सीएम योगी ने कहा कि पांच साल पहले इटावा में बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। यहां गुंडा टैक्स वसूली होती थी। जिसकी जमीन पर निगाह पड़ जाती थी उस पर एक परिवार का कब्जा हो जाता था। प्रदेश सरकार में हमने बेटियों की रक्षा की, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। गुंडा टैक्स वसूली पर रोक लगाई और एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया।

मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में एक करोड़ युवाओं को टेबलेट मोबाइल दिए गए हैं। दस मार्च के बाद अगली सरकार में भी हम दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देंगे। सपा सरकार ने वृद्धजनों विधवाओं दिव्यांगों की पेंशन बंद कर दी थी लेकिन हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं और उनके खाते में धन जा रहा है। एक तरफ भाजपा की सरकार डबल इंजन की सरकार है, जिससे किसानों युवाओं के चेहरे पर खुशहाली आई है। दूसरी तरफ परिवारवादी वंशवादी सैफई परिवार है, जिसमें गुंडागर्दी अराजकता अव्यवस्था फैलाई। हमने यूपी की पहचान विकास सुरक्षा के रूप में बनाई है।

उनका कहना इस दौरान यह भी रहा कि “ चुनाव के पहले दो चरणों में हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं, अगर इटावा कि तीनों सीटें भाजपा को मिल जाएंगी तो मान लीजिए प्रदेश में 325 सीटें भाजपा जीत कर आ रही है। अब आप सबको एक मजबूत सरकार बनानी है।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Wed Feb 16 , 2022
    16 फरवरी 2022 1. जिसने घर में खुशी मनाई, मुझे बांध कर करी पिटाई। मैं जितनी चीखी-चिल्लाई उतनी ही कस कर मार लगाई। उत्तर. ……ढोलक 2. बोटी-बोटी करूं सरे आम, गली-कूचों में मैं बदनाम। दो अक्षर का नाम मेरा, रोज पड़े दुनिया को काम। उत्तर. ……चाकू 3. पानी पीकर हवा उगलता, गरमी में आता हूं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved