बड़ी खबर

हाथरस केस पर बोले सीएम योगी- ऐसा दंड मिलेगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा


हाथरस। हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

उन्होंने कहा, ”इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।” बता दें कि 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जबरन रात में लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दूर, मीडिया से भी प्रशासन ने बदसलूकी की है। हाथरस मामले की जांच राज्य सरकार ने विशेष जांच दल गठित किया है। बता दें कि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि लड़की के साथ गैंगरेप की घटना नहीं हुई है।

Share:

Next Post

कल्कि केकलां ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, छतरी के नीचे दिखी सप्पो

Fri Oct 2 , 2020
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने शुक्रवार को अपनी बेटी सप्पो की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने अपने प्यार की बौछार की है। तस्वीर में सप्पो एक छतरी के नीचे बैठी हैं। अभिनेत्री कल्कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी बेटी के क्यूट तस्वीरें शेयर […]