
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का घमासान अपने चरम पर है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में बेहद सक्रिय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी के अभियान को धार देने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ममता बनर्जी की सरकार को चुनौती देने आगामी 2 मार्च को मालदा जाएंगे।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 मार्च को चुनावी अभियान के लिए पश्चिम बंगाल जाएंगे। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/ittGDYJ4vn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2021
सीएम योगी श्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के साथ ही एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा में कट्टर हिंदुत्व की छवि वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले भी बिहार, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ तथा केरल में भी अपनी धारदार शैली में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में भी शिरकत की थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved