img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन खत्म, सरकार ने सभी मांगे मानी

July 25, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है और प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से घर लौटने की अपील की है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका (Sourav Das and Ashutosh Ranka) ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (Union Minister JP Nadda) और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और सीजेपी अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर रही है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और सीजेपी प्रवक्ताओं ने साफ किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। दिल्ली में या दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन करने वाले लोगों पर भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं होगा।


  • सरकार ने प्रदर्शनकारियों की कौन सी मांगें मानी
    1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
    2. नीट पेपर लीक के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा।
    3. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं, जो एफआईआर दर्ज हुई हैं वह भी रद्द होंगी।

    चार सप्ताह बाद फिर होगी मुलाकात
    दिल्ली के कॉन्सिट्यूएशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। इसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया गया। इसी दौरान बताया गया कि चार सप्ताह बाद सीजेपी के प्रवक्ता दोबारा केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन बेहतर तरीके से कराने को लेकर चर्चा की थी।

    Share:

  • 'झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए' - सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके

    Sat Jul 25 , 2026
    नई दिल्ली । सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके (CJP President Abhijit Deepke) ने कहा कि ‘झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए’ (“Government bows down; one just needs someone to make it Bow.”) । नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर लंबे समय से जंतर-मंतर पर मोर्चा संभाले कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने रक्षा मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved