img-fluid

कोयंबटूर के DIG सी विजयकुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

July 07, 2023

कोयंबटूर। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) (कोयंबटूर रेंज) सी विजयकुमार (C Vijaykummar) ने शुक्रवार सुबह यहां रेस कोर्स में अपने कैंप कार्यालय में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।


घटना के बाद कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और गंभीर डिप्रेशन में हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Coimbatore Medical College Hospital) भेज दिया गया। आगे की पूछताछ जारी है

Share:

  • ट्विटर ने थ्रेड्स को लेकर मेटा को अदालत में घसीटने की दी धमकी, कहा- प्रतिस्पर्धा ठीक, धोखाधड़ी नहीं

    Fri Jul 7 , 2023
    नई दिल्ली। मेटा का नया टेक्स्ट-आधारित एप Threads App लॉन्च होने के साथ ही कानूनी विवादों में घिर गया है। इसके प्रतिद्वंद्वी ट्विटर ने मुकदमे की धमकी दी है। इसने थ्रेड्स पर उसे कॉपी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि गुरुवार को लॉन्च होने के बाद से ही यह एप लोगों के सिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved