जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य ग्रहण के साथ शनि अमावस्‍या का संयोग आज, शनि देव की कृपा पानें के लिए जरूर करें ये काम

नई दिल्‍ली. वर्ष 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज है. आज का सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज शनि अमावस्या (Shani Amavasya) के दिन सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बना है। पंचांग के अनुसार आर मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है। इस दिन सूर्य देव पर राहु और केतु का ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण काल में सूर्य देव के मंत्रों (Surya Mantra) का जाप करना एवं इष्ट देव की आराधना करना अच्छा माना जाता है। आज शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग पिता सूर्य और पुत्र शनि देव को एक साथ खुश करने का अवसर भी लाया है। जो लोग कुंडली में शनि दोष या शनि की साढ़ेसाती (Saturn’s half-century) और ढैय्या से पीड़ित हैं, वे शनि देव को प्रसन्न करके राहत पा सकते हैं।

सूर्य और शनि को कैसे करें प्रसन्न
सूर्य देव और शनि देव (Sun God and Shani Dev) का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व होता है। सूर्य अगर प्रबल हैं, तो फिर आपको चमकने से कोई रोक नहीं सकता है, वहीं शनि देव आप से प्रसन्न हैं, तो फिर जीवन में हर कार्य सफल होगा, आप न्याय संगत आचरण करेंगे। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज अमावस्या के दिन सूर्य देव और शनि देव के बीज मंत्रों का जाप करके उनको प्रसन्न कर सकते हैं।



शनि बीज मंत्र
ओम शं शनैश्चराय नम:

विज्ञापन
सूर्य बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

आज के दिन दान-पुण्य
आज के दिन सूर्य ग्रहण है और अमावस्या भी। ऐसे में आप आज प्रात: स्नान आदि से निवृत होकर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान पुण्य करें और उनके मंत्रों का जाप करें। सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके गरीबों को उनकी आवश्यक वस्तुओं का दान करें। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दान का 48 गुना फल प्राप्त होता है। आज के दान से आप पुण्य भी कमाएंगे और शनि एवं सूर्य देव को प्रसन्न भी कर सकते हैं।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

पराग अग्रवाल की ज्वाइनिंग के बाद Twitter में बदले कई कर्मचारियों के पद, डिजाइन- रिसर्च के हेड छोड़ेंगे कंपनी

Sat Dec 4 , 2021
नई दिल्ली। पराग अग्रवाल ने ट्विटर के सीईओ के पद का कार्यभार संभाला है। पराग ने ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी की जगह ली है। पराग अग्रवाल के सीईओ बनने के बाद से ही लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सीईओ का पद संभालते ही सबसे बड़ा बदलाव फेक या बॉट फॉलोअर्स के खत्म […]