img-fluid

ठंड ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 10 सालों में पहली बार पारा 5.4 डिग्री पर

December 10, 2025

  • – रात भी ठिठुरते हुए गुजरी… मार्निंग वाक पर भी पड़ा असर…
  • – कल की रात रही दिसंबर की 10 सालों की सबसे ठंडी रात
  • – दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री का अंतर

इन्दौर। शहर में इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। कल रात से आज सुबह के बीच पर पारा गिरकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 10 सालों में दिसंबर में दर्ज यह सबसे कम तापमान है। इस तरह कल की रात पिछले 10 सालों की दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तापमान में खास बढ़त की कोई उम्मीद नहीं है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.2 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार यह इस साल के साथ ही पिछले 10 सालों में दर्ज दिसंबर का सबसे कम तापमान है। खास बात यह भी है कि इस साल दिसंबर के 10 दिनों में ही चार बार पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। इससे पहले रविवार रात से सोमवार की सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पर पहुंचा था, कल यह रिकॉर्ड भी टूट गया। तापमान में जिस तरह लगातार गिरावट जारी है, इसे देखते हुए संभावना है कि जल्द और नए रिकॉर्ड बनेंगे।


16 घंटे में 22 डिग्री गिरा पारा, 2 घंटे में 9 डिग्री बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। कल दिन में दोपहर करीब 2.30 बजे जहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री पर था, वहीं आज सुबह करीब 6.30 बजे न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया। यानी 16 घंटे में ही तापमान में करीब 22 डिग्री की गिरावट आई। एक और खास बात यह भी है कि सुबह ये 6.57 बजे सूर्योदय हुआ और तापमान बढऩा शुरू हुआ। सुबह 8:30 बजे तापमान बढक़र 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। यानी दो ही घंटे में तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।

सूरज ढलते ही ठिठुरन पैदा कर रहीं बर्फीली हवाएं
शहर में ठंड का सबसे ज्यादा असर शाम से सुबह के बीच महसूस हो रहा है। सूरज ढलते ही उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाएं मौसम में ठंडक घोलते हुए ठिठुरन पैदा कर रही है, वहीं सुबह सूरज चढऩे के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दोपहर में तेज धूप के कारण ठंड से राहत मिल रही है। 24 घंटे के बीच ही तापमान में इस बड़ी उठापटक के कारण लोगों को रिकॉर्ड तोड़ ठंड का एहसास भी कम हो रहा है, क्योंकि दिन अब भी सामान्य बने हुए हैं।

एक नजर पिछले 10 सालों में दिसंबर के सबसे कम तापमान पर
वर्ष न्यूनतम तारीख
2015 7 24
2016 9.1 19,26
2017 8.8 27
2018 6.6 29
2019 6.6 28
2020 8 29
2021 6.5 20
2022 10.1 8
2023 11.6 20
2024 8.6 11
2025 5.4 10
(जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Share:

  • जमीन बेचकर की शादी, अब पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अफसरों से गुहार, मुझे मेरी बीवी दिलाओ

    Wed Dec 10 , 2025
    नई दिल्‍ली। दिल्ली के होटल (Hotel) में नौकरी करने वाला एक युवक इन दिनों अलीगढ़ (Aligarh) में अपनी पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अधिकारियों की चौखट दर चौखट गुहार (Door frame plea) लगा रहा है। पोस्टर पर पत्नी की फोटो के साथ लिखा है कि मुझे मेरी बीवी दिलाओ। अपनी शादी के लिए उसने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved