img-fluid

ठंड ने फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, 10 साल में पहली बार 4.1 डिग्री पहुंचा पारा

December 19, 2025

  • ठिठुरा इंदौर… इतिहास के सबसे ठंडे दिसंबर में बनाया आठवां स्थान, पहली बार 9 दिन में 3 बार इतिहास के टॉप 10 में आया इंदौर

इन्दौर। इस साल ठंड रोज अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। आज सुबह पहली बार पारा गिरकर 4.1 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस साल के साथ ही पिछले 10 साल में दिसंबर में दर्ज सबसे कम तापमान था। इसके साथ ही यह दिसंबर के इतिहास में दर्ज सबसे कम तापमान में आठवें स्थान पर था। इसी दिसंबर में इससे पहले भी दो बार पारा टॉप 10 में जगह बना चुका है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था। यह पिछले 10 सालों में दिसंबर में का सबसे कम तापमान भी था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 11 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

आज 1961 का रिकॉर्ड टूटा 

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में दिसंबर के सबसे कम तापमान में आज 1963 का रिकॉर्ड टूटा है। आज से पहले टॉप 10 में 8वें स्थान पर 4.3 डिग्री के साथ 10 दिसंबर 1961 की तारीख दर्ज थी, जो अब 9वें स्थान पर चली गई हैं। हालांकि इस बार ठंड के लिए 11 साल पहले 2014 में दर्ज 3 डिग्री का रिकॉर्ड तोडऩा ही बड़ी बात है, जिसके साथ 2014 तीसरे स्थान पर है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1936 को 1.1 डिग्री के रूप में दर्ज है।

कुछ ही घंटों में तापमान में 24 डिग्री को गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार कल दोपहर करीब 2.30 बजे अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं आज सुबह करीब 6.30 बजे न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से महज 16 घंटों में तापमान में करीब 24 डिग्री की गिरावट आई, जो बहुत असामान्य है। दिन में तेज धूप के कारण अब भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है और इस रिकॉर्ड तोड़ ठंड पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है, वहीं सूरज ढलते ही बर्फीली हवाएं शहर को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।

टॉप 11 सबसे ठंडे दिसंबर 

क्रम तापमान तारीख वर्ष

1. 1.1 27 1936

2. 2.4 14 1964

3. 3.0 17 2014

4. 3.1 28 1983

5. 3.3 24 1955

6. 3.6 31 1990

7. 3.9 27 1983

8. 4.1 19 2025

9. 4.3 20 1961

10. 4.5 17 1963

10. 4.5 11,18 2025

11. 4.8 31 1977

Share:

  • क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Fri Dec 19 , 2025
    इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) में अवैध मादक पदार्थों (Illegal Drugs) की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों (Thugs) के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच (Crime Branch) टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved