बड़ी खबर

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत


नई दिल्‍ली (New Delhi) । कड़ाके की ठंड (Cold) ने उत्तर भारत (North India) के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। घने कोहरे (fog) के कारण शनिवार को लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवा प्रभावित हुई और दिल्ली आने वाली लगभग 30 ट्रेनें देरी से आईं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, जयपुर और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर के शहर शनिवार सुबह शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में रहे। वेस्ट यूपी के जिलों में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान कोहरे में हुए सड़क हादसों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह 8.30 बजे घना कोहरा छाया हुआ था, जिसे आईएमडी द्वारा एक उपग्रह छवि में कैद किया गया था।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि 31 दिसंबर की सुबह उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे रहने की संभावना है। वहीं, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। शनिवार और रविवार को ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी।

80 उड़ानें प्रभावित
कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाले यात्रियों को भी कठिनाई हुईं। क्योंकि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई और उनका मार्ग बदल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति के कारण लगभग 80 उड़ानों में देरी होने की सूचना है।

झारखंड में दिन के दौरान ठंड बढ़ी
राजधानी समेत झारखंड में शनिवार को दिन में ठंड बढ़ गई है। राज्य के पलामू और आसपास के जिलों का तापमान करीब छह डिग्री नीचे गिर गया है। इससे यहां दिन के दौरान सर्दी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में रविवार को विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक से तीन जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तीन जनवरी तक घना कोहरा
मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। इन दिनों ट्रेनें और बसें देरी से दून पहुंच रही हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित समय के बाद दून पहुंच रही हैं। इसी तरह रोडवेज बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तीन जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 20 जिलों में शीतलहर जैसे हालात
पछुआ एवं उत्तर पछुआ के प्रचंड प्रवाह से शनिवार को पटना सहित बिहार के 25 जिलों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के चलने और दूसरे दिन भी धूप न निकलने से पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो गए। शनिवार को भी सुबह से कोहरे की चादर में धरती लिपटी रही। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा कोहरे की सघनता शनिवार को थोड़ी कम रही।

जम्मू-कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ा सुधार
जम्मू- कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोंभ के कारण 31 दिसंबर तक कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरा के साथ आसमान में बादल छाये रहें और मौसम शुष्क बना रहेगा। केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि चार जनवरी तक कोहरा जारी रहने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को कोहरे के कारण सुबह के समय अधिकांश इलाकों में दृश्यता कम रही। पिछले कई दिनों से दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है।

Share:

Next Post

कानपुर : सर्दी लगी तो श्मसान घाट की जलती चिताओं के बीच सो गया शख्स, मचा हड़कंप

Sun Dec 31 , 2023
कानुपर (Kanupar) । कानपुर में सर्दी से एक शख्स (person) कांपा तो श्मसान घाट की जलती चिताओं के बीच सो गया। भैरो घाट में देर रात दो बजे के नजारे का वीडियो वायरल (video viral) हुआ तो अफसरों में हड़कंप मच गया। नौ गाड़ियों से अफसरों का काफिला भैरो घाट पहुंचा और उस अधेड़ की […]