बड़ी खबर

दिल्ली में तेज बर्फीली हवा चलने से अब बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा!

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में दिसंबर माह (December) में अब तक कड़ाके की ठंड (bitter cold) नहीं पड़ी है। यह महीना अभी कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाये दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन अब मंगलवार से तेज बर्फीली हवा (strong icy wind) मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा देंगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट (temperature drop) होने के कारण सर्दी अपने तेवर कड़े कर देगी। इस सप्ताह से घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान है।


दिसंबर के मध्य की शुरूआत हो गयी है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार यह तीन से चार डिग्री अधिक चल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बर्फीली हवा के तेज होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होनी शुरू होगी। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से भी यह गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार से तापमान 26 डिग्री और आठ डिग्री तक रहने का अनुमान है।

शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दरअसल अभी तक कोहरे नहीं पड़ा है और इसी कारण से धूप धरती तक पहुंच रही है। जब कोहरा पड़ेगा तब सर्दी से राहत खत्म होगी। इस सप्ताह से कोहरा पड़ने की भी संभावना है।

Share:

Next Post

एक साल में 14% तक बढ़े जरूरी चीजों के दाम, दूध-तेल-नमक भी हुए महंगे

Tue Dec 13 , 2022
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई (retail inflation) सोमवार को आए आंकड़ों में भले ही 11 महीने के निचले स्तर 5.88 फीसदी (11-month low of 5.88 per cent) पर पहुंच गई हो, लेकिन पिछले एक साल में जरूरी चीजों ( prices of essential commodities) के दाम 14 फीसदी तक बढ़ (increased 14 percent.) गए हैं। उपभोक्ता मंत्रालय […]