भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दीपावली तक बढ़ेगी ठंड… उत्तरी हवाओं के चलते गिरा पारा, अब बढेगी ठिठुरन

भोपाल। नवंबर की शुरुआत से साथ ही सर्दी में भी इजाफा हुआ है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोमवार को रात के पारे में एक डिग्री का इजाफा हुआ। लेकिन ठंड का असर बरकरार रहा। राजधानी में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तीन घंटे के दौरान पारे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक पारा 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 16.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद रात 2.30 बजे पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि यह गिरावट रविवार के मुकाबले कम रही। रात का पारा बढ़कर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य स्तर पर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की दिशा भी उत्तरी-पश्चिमी बनी रही। जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटा रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञानी पीके साह के मुताबिक अभी पारे में इसी तरह का उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। दीपावली के आसपास या उसके बाद फिर ठंड अपना जोर दिखाएगी। मौसम विज्ञानी साह ने बताया कि हवा उत्तरी होने की वजह से दिन का पारा भी ज्यादा नहीं चढ़ सका। हालांकि दिन चढऩे के साथ पारे में बढ़ोत्तरी होती रही। सुबह 5.30 बजे तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और सुबह 8.30 बजे पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सुबह 11:30 बजे 28.4 डिग्री और दोपहर 2:30 बजे 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि शाम 5:30 बजे 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share:

Next Post

ईसाई समाज ने पूर्वजों को याद कर कब्रों पर जलाई मोमबत्तियां

Tue Nov 3 , 2020
संत नगर। उपनगर के पास हलालपुरा ईसाई कब्रिस्तान में सोमवार को ईसाई समुदाय द्वारा अपने पूर्वजों को याद कर श्रद्धांजलि देते हुए कब्रों पर मोमबत्तियां जलाई तथा पुष्प मालाएं अर्पित की। ईसाई समुदाय के लोग हर वर्ष 2 नवंबर को ऑल सेंड ए मनाता है इस दिन अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनकी कब्रों […]