
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। चार जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है। इसमें उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर शामिल है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रौशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की कमान सौंपी है।

इसके अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved