
नई दिल्ली. कोलंबिया (Colombia) के सुदूर दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 110 सैनिकों (110 soldiers ) को ले जा रहा एक सैन्य विमान (military plane) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान से जुड़ा है. मंगलवार को आई ताजा जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है.
बता दें कि सोमवार को सैनिकों को ले जाते समय यह विमान पेरू की सीमा के पास स्थित पुएर्तो लेगुज़ामो कस्बे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
स्थानीय मीडिया आउटलेट ब्लूराडियो के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में 110 सैनिक सवार थेय यह दुर्घटना एक शहरी क्षेत्र से महज 3 किलोमीटर दूर हुई. रॉयटर्स के अनुसार, हरक्यूलिस C-130 विमान के मलबे से 50+ लोगों को जीवित बाहर निकाला गया था. स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हादसे वाले इलाके से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया है.
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने घटना पर जताई चिंता
सैन्य विमान हादसे की इस घटना पर कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने चिंता व्यक्त की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि इस भयावह दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ होगा, जो कभी नहीं होनी चाहिए थी.”
HUGE FIRE AS COLOMBIAN MILITARY PLANE CARRYING AT LEAST 100 CRASHES pic.twitter.com/HR46W42QLe
— RT (@RT_com) March 23, 2026
Petro ने इस दुर्घटना को कोलंबिया के सैन्य बेड़े के आधुनिकीकरण में लंबे समय से हो रही देरी से जोड़ा है. Gustavo Petro ने कहा, “मैं अब और देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा, हमारे युवाओं का जीवन दांव पर लगा है. अगर नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए.”
हरक्यूलिस C-130, जिसे पहली बार 1950 के दशक में पेश किया गया था, दुनिया भर में सैन्य परिवहन बेड़ों का एक अहम हिस्सा रहा है, जिसमें 1960 के दशक के अंत से कोलंबिया भी शामिल है. हालांकि, समय-समय पर कुछ विमानों को अपग्रेड किया गया है, लेकिन पुराने होते उपकरणों को लेकर चिंताएं अब भी बनी हुई हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved