img-fluid

फिर बढ़ी कमर्शियल LPG की कीमतें, 993 रुपये बढ़े गैस के दाम, जानें नए रेट्स

May 01, 2026

नई दिल्‍ली. देशभर में एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल (Commercial ) सिलेंडर (19kg) के दाम में इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है.

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू (14.2 किलो वाले सिलेंडर) के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है.


  • 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्‍ली में 1 कमर्शिलय सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये हो गई है, जो कि 1 अप्रैल को इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है.

    रसोई गैस के दाम
    कमर्शियल एलपीजी के दाम में इजाफा हुआ है, लेकिन एएनआई का कहना है कि रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े हैं. आखिरी बार रसोई गैस के दाम में इसी साल 7 मार्च को इजाफा हुआ था. अभी दिल्‍ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये है. मुंबई में 14.2 किलो रसोई गैस की कीमत 912.50 रुपये है. चेन्‍नई में 14.2 किलो वाले रसोई गैस के दाम 928.50 रुपये है. कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है.

    ईरान-अमेरिका तनाव का असर
    गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण होर्मुज का रास्‍ता ब्‍लॉक है, जहां से भारत बड़े स्‍तर पर गैस और तेल आता था. रास्‍ता बंद होने से गैस और तेल की सप्‍लाई में कमी आई है, जिस कारण भारत कई और जगहों से तेल और गैस का आयात बढ़ा रहा है. ऐसे में लागत में भी इजाफा हुआ है और आपूर्ति में भी दबाव बढ़ा है. इस कारण गैस के दाम में बढ़ोतरी हुई है.

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : कोलकाता में सियासी पारा हाई! स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बीजेपी-टीएमसी का हंगामा, घंटों ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में रहीं सीएम ममता

    Fri May 1 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गुरुवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब टीएमसी नेता (TMC leader) स्ट्रॉन्ग रूम (Strong Room) में गड़बड़ी का आरोप लगा धरने पर बैठ गए. इतना ही नहीं, देर शाम मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता (BJP Worker) भी पहुंचे. इसके बाद टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक भी हुई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved