
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में 8 लाख बच्चों को दूध वितरण आरंभ कर राज्यव्यापी पोषण महोत्सव का शुभारंभ किया। चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की 3 लाख 56 हजार 443 बालिकाओं को 75 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि सिंगल क्लिक से उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने सुपोषित प्रदेश के निर्माण के लिये राज्य स्तरीय पोषण प्रबंधन रणनीति जारी करते हुए प्रदेशवासियों को पोषण संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 601 नवीन आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण भी किया। चौहान ने मंत्रालय से गरीब कल्याण सप्ताह का शुभारंभ राज्यव्यापी पोषण महोत्सव से किया। पोषण महोत्सव 97 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ मनाया गया। प्रदेश की 23 हजार 922 ग्राम पंचायत मुख्यालयों, 378 नगरीय निकायों के 6 हजार से अधिक वार्डों, 313 जनपद पंचायतों और जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायतों में ग्रामों की पोषण प्रबंधन रणनीति और वार्डों में वार्ड की पोषण प्रबंधन रणनीति जारी की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved