खेल बड़ी खबर

Commonwealth Games: इन खेलों में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानिए भारत के पहले दिन का शेड्यूल


नई दिल्ली। बर्मिंघम में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो चुका है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन भारतीय दल के कई एथलीट एक्शन में नजर आएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच से 24 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी हो रही है। बॉक्सिंग में शिव थापा पुरूषों के 63.5 किग्रा, राउंड 32 में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के खिलाफ मुकाबला खेलते दिखेंगे।

भारतीय हॉकी टीम घाना के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टेबल टेनिस टीम और स्विमर भी अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। बैडमिंटन में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी दिखाई देगी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है।


तैराकी :

  • कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)
  • आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)
  • साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)
  • श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)
  • कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे)
  • आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे)
  • साजन प्रकाश – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)
  • श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी :

  • शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
  • सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)
  • रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
  • आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स :

  • योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)
  • पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)
  • 24 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की वापसी; पहली बार खेलती नजर आएंगी महिला क्रिकेटर्स, पहले मैच में भारत-

हॉकी : भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

बैडमिंटन : मिक्स्ड टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 6:30 बजे IST

लॉन बॉल्स :

  • नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)
  • दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)
  • सुनील, मृदुल – पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
  • रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वाश :

  • सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
  • जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)
  • पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)
  • महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस :

  • पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
  • महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)
  • पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
  • महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग :

  • विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
  • मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
  • रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)
  • पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
  • महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
  • पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन :

  • आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)
  • संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)
Share:

Next Post

दांत और मसूड़ों को रखना चाहते हैं हेल्‍दी तो अपनाए ये 6 आसान उपाय

Fri Jul 29 , 2022
नई दिल्‍ली। मौखिक स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है. कोमल, सूजे हुए मसूड़े, मसूढ़ों के खराब स्वास्थ्य (Health) के शुरुआती संकेत हैं, हालांकि, इन्हें रोका जा सकता है और साथ ही ठीक भी किया जा सकता है. नियमित रूप से दांतों की जांच कराने के अलावा, यह मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए कुछ प्राकृतिक […]