खेल बड़ी खबर

ऱाष्ट्रमंडल खेलः साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया आठवां स्वर्ण

बर्मिंघम। भारतीय महिला पहलवान (Indian female wrestler) साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन शुक्रवार को साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराकर भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया।



साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत था।

उल्लेखनीय है कि साक्षी इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (2014) और कांस्य पदक (2018) जीत चुकी थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पाकिस्तानी पहलवान को हराकर दीपक पुनिया ने जीता स्वर्ण

Sat Aug 6 , 2022
बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) के आठवें दिन यानी शुक्रवार को भारतीय पहलवानों (Indian wrestlers) का दबदबा रहा। भारत के उभरते पहलवान दीपक पूनिया (wrestler Deepak Poonia) ने पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल में पाकिस्तान (Pakistan) के मोहम्मद इनाम (Mohammad Inam) को 3-0 से हराकर भारत को नौवां स्वर्ण पदक दिलाया। […]