img-fluid

ईरान हमले में मरे भारतीय मजदूर के परिवार को एक साल की सैलरी देगी कंपनी

April 07, 2026

डेस्क: कुवैत की फूड ग्रुप कंपनी अल थिका ईरानी हमले में मारे गए भारतीय इलेक्ट्रीशियन संथानासेल्वम कृष्णन के परिवार को एक साल तक सैलरी देगी. कृष्णन की मौत पिछले महीने एक ईरानी हमले में हुई थी, जिसमें कुवैत में एक पावर और पानी साफ करने वाले प्लांट को निशाना बनाया गया था. इसी प्लांट में कृषणन काम किया करते थे.

कंपनी ने बताया कि इस पहल को पूरा करने के लिए उसने संबंधित अधिकारियों से सभी जरूरी मंजूरियां ले ली हैं. यह पहल कंपनी के अपनी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारियों में गहरे विश्वास का नतीजा है. साथ ही इस कदम से साबित होता है कि फ़ूड ग्रुप कंपनी अल थिका अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और उनका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है.


  • संथानासेल्वम कृष्णन एक 37 साल के भारतीय नागरिक थे, जो तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुथुकुलाथुर (या कुलाथुर) से थे. वे एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में कुवैत में एक निजी कंपनी के साथ अनुबंध पर काम कर रहे थे. पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वे कुवैत में नौकरी कर रहे थे. मार्च के आखिर में हुए एक ईरानी ड्रोन हमले में उनकी मौत हो गई, जिससे उनके परिवार के साथ पूरे भारतीय समुदाय में शोक है.

    Share:

  • बंदूक नहीं, दिमाग से जंग’—भारत के खिलाफ नई रणनीति पर काम कर रहा पाकिस्तान, रिपोर्ट में खुलासा

    Tue Apr 7 , 2026
    इस्लामाबाद। आसिम मुनीर (Asim Munir) के नेतृत्व में पाकिस्तान भारत (Pakistan-India) के खिलाफ नई रणनीति पर काम कर रहा है। आरोप है कि सैन्य टकराव के बजाय अब “इन्फॉर्मेशन वॉर” (information war) के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को चुनौती देने की कोशिश हो रही है। DisinfoLab की हालिया रिपोर्ट में दावा किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved