img-fluid

नशा बेच रहे पति की शिकायत की पुलिस कमिश्नर से, कराया गिरफ्तार

February 10, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान में महिला बनी सहभागी…

इन्दौर। नशे के खिलाफ (against drug addiction) पुलिस (Police) लगातार अभियान चला रही है। एक महिला (Women) ने आगे आकर नशा बेचने वाले पति (husband) के खिलाफ वकीलों के साथ जाकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर सबूत दिए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके पति को गिरफ्तार कर उसके घर जाकर नशे की सामग्री जब्त की।



  • इंद्रानगर निवासी एक महिला पेशे से अकाउंटेंट है। उसने कल हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर और कृष्णकुमार कुन्हारे के माध्यम से पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचकर शिकायत की थी कि उसका पति पान की दुकान चलाता है और दुकान की आड़ में छात्रों को गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ बेचता है। घर में तौलकांटा भी है, जिसमें मादक पदार्थ पैक कर पुडिय़ा बनाता है। महिला का कहना है कि उसकी दो बेटियां हैं। घर में नशा पैक होते देखकर उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। वह आपत्ति लेती हैं तो पति और ससुराल के अन्य लोग उनको धमकाते हैं। बीते दिनों भी पति ने उसके साथ मारपीट की थी। उस दौरान उसने पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने गांजा जब्त नहीं किया था। पुलिस कमिश्नर को शिकायत के दौरान महिला ने मादक पदार्थों के वीडियो भी पेश किए थे, जिसके बाद लसूडिय़ा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति बुद्धराम को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर उसके घर जाकर नशीले पदार्थ भी जब्त किए।

    Share:

  • स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने स्पीकर (Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है. इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved