विदेश

कम्प्यूटिंग आविष्कारक क्लाइव सिनक्लेयर का निधन, कैंसर से हार गए जंग

लंदन। मशहूर ब्रिटिश आविष्कारक (famous british inventor) व उद्यमी (entrepreneur) क्लाइव सिनक्लेयर (clive sinclair) का 81 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन (died of cancer) हो गया। बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को कंप्यूटर व गेमिंग (computer and gaming) का दीवाना बनाने वाले सिनक्लेयर ने 1980 के दशक में किफायती घरेलु कंप्यूटर बनाकर शोहरत व दौलत हासिल की।
उनके निधन पर एलन मस्क (Elon Musk) सहित दुनियाभर के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनकी बेटी बेलिंडा सिनक्लेयर ने बीबीसी से कहा कि उनके पिता एक हफ्ता पहले तक नए आविषकार में जुटे थे। वे नवोन्मेषी व कल्पनाशील थे। उन्हें नई चीजें ईजाद करना बहुत उत्साहित करता था।


1940 में दक्षिण-पश्चिमी लंदन के आलीशन इलाके रिचमंड में जन्मे सिनक्लेयर 17 की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था और तकनीक पत्रकार बन गए। बाद में उन्हें लगा कि अगर वे खुद तकनीक ईजाद करें तो बेहतर होगा। इसी खयाल के साथ उन्होंने 22 की उम्र में सिनक्लेयर रैडोनिक्स नाम की कंपनी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा ट्रांजिस्टर रेडियो भी बनाया। उन्हें असल पहचान 1973 में मिली जब उन्होंने दुनिया का पहला जेब में समा जाने वाला कैलकुलेटर तैयार किया। इसके बाद वे पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए। बाद में वे किफायती कंप्यूटर बनाने के कारोबार में उतरे और महज 100 पाउंड में उन्होंने जेडएक्स 80 घरेलु कंप्यूटर पेश कर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी।

सिनक्लेयर ने 1982 में जेडएक्स स्पेक्ट्रम कंप्यूटर पेश किया जो ब्रिटेन में सबसे ज्यादा बिकने वाला कंप्यूटर बना। इससे सिनक्लेयर न सिर्फ मल्टीमिलियनर बने, बल्कि प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर के नेतृत्व में बड़े आर्थिक सुधारों से गुजर रही ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को भी सहारा दिया। इसके बाद 1983 में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें सर की उपाधि से नवाजा था।

Share:

Next Post

किस पर रहेगी शनि की कृपा, पढ़े शनिवार का राशिफल

Sat Sep 18 , 2021
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.02, सूर्यास्त 06.35, ऋतु – वर्षा भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]