
इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र में 27 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। जिन कालोनियों में संक्रमित मरीज आए हैं, उनमें कालानी नगर, उद्योग नगर, अंबिकापुरी, संगम नगर, द्वारकाधीश कॉलोनी, शुभम पैलेस, महावीर कृपा एवेन्यू एवं सोमानी नगर आदि हैं। इसके अलावा मल्हारगंज इलाके में 4, सदर बाजार में 3 व गांधीनगर में 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। एसडीएम राजेश राठौर ने बताया कि संक्रमित मरीजों में जिनके घर बड़े होंगे, उन्हें घर पर ही इलाज करने की छूट दी जाएगी। परिजनों व आसपास के लोगों को होम क्वारेंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे। इन इलाकों में बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved