img-fluid

सरवटे के सामने वाले हिस्से में उपनगरीय बसों का जमावड़ा

June 08, 2023

  • आम वाहन चालकों को निकलने में आ जाता है पसीना…

इंदौर (Indore)। सरवटे बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन वाले क्षेत्र और मधुमिलन तक बसों से आम वाहन चालकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूरे क्षेत्र में बसों के कारण यही हालात है, जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस क्षेत्र में बसों को खड़े करने से लेकर कहीं भी रोककर सवारियां उतारने-चढ़ाने की शिकायतें मिलती रही हैं। कई बार कार्रवाई भी होती है, लेकिन चंद घटों बाद हालात फिर जस के तस हो जाते हैं और परेशानी वहां से निकलने वाले आम वाहन चालकों को झेलना पड़ती है। सुबह जल्दी से ये हालात इस क्षेत्र में बनने लगते है।


  • सरवटे बस स्टैंड के सामने वाले हिस्से में हालात ये हैं कि यहां दिनभर पूरी तरह उपगरीय बसों का जमावड़ा लगा रहता है। यहीं से इन उपनगरीय बसों में सवारियां बैठाई और उतारी जाती है, जिससे यहां बने तिराहे पर कई बार जाम के हालात बन जाते हैं और बसों के कारण अन्य वाहन निकालने में चालक को पसीना आ जाता है। जिम्मेदार रेलवे स्टेशन क्षेत्र और मधुमिलन क्षेत्र में कई बार कार्रवाई करते नजर आते हैं, लेकिन यहां आम वाहन चालक को खुद ही इस परेशानी से निकलना होता है।

    Share:

  • पीथमपुर ने कमाई 15 हजार करोड़ की विदेशी मुद्रा

    Thu Jun 8 , 2023
    यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद इंदौर-पीथमपुर का जलवा कायम मल्टीप्रोडक्ट, आईटी कम्पनियों ने एक्सपोर्ट से देश का विदेशी मुद्रा का खजाना भरा इंदौर, प्रदीप मिश्रा। भारत से रिश्तों में उतार-चढ़ाव के चलते चाइना ने जहां एक्सपोर्टर कंटेनर के आने-जाने में कई प्रकार की बाधाएं पैदा की तो वहीं लगभग डेढ़ साल से जारी यूक्रेन-रूस युद्ध के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved