विदेश

Congo: कांगो में भारी बारिश और भूस्खलन से ढहे कई घर, 17 लोगों की मौत

किंशासा (Kinshasa)। उत्तर-पश्चिमी कांगो (north-western Congo) में मूसलाधार बारिश (Torrential rain) के कारण भूस्खलन (Landslide) होने से 17 लोगों की मौत (17 people died) हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भूस्खलन की वजह से कई घर ढह (many houses collapsed) गए हैं, मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव दल तलाश अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।


अधिकारियों के अनुसार, मोंगला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे यह घटना हुई। पीड़ित पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रह रहे थे। उन्होंने कहा, मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ, जिसमें कई घर जमींदोज हो गए। प्रांत के गवर्नर ने कहा कि मलबे को हटाने और लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। गवर्नर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

Share:

Next Post

RSS प्रमुख मोहन भागवत का वामपंथ पर निशाना, बोले- छोटे बच्चों से निजी अंगों के नाम पूछना गलत

Mon Sep 18 , 2023
मुंबई (Mumbai) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि केजी में पढ़ने वाले बच्चों (children studying in KG) से शैक्षिक कवायद के तहत उनके निजी अंगों (private parts) के बारे में सवाल करना गलत है। पुणे में एक किताब के विमोचन के अवसर पर मोहन भागवत […]