
अब कांग्रेस भी हिन्दुवादी राह पर चलने को मजबूर…
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने पहली बार स्वीकार किया कि कांग्रेस बिना हिंदुओं के चुनाव नहीं जीत सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के वोट मिलते हैं, लेकिन सिर्फ अल्पसंख्यक वोटों से चुनाव नहीं जीता जा सकता। यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को अब हिन्दुत्व की ओर बढऩा होगा। उधर भाजपा (BJP) ने एंटोनी के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह की बात कर कांग्रेस हिन्दू और मुसलमानों (Hindu & Muslim) को बांट रही है।
खडग़े पार्टी चलाने के लिए… गांधी परिवार ही हमारा नेता : खुर्शीद
कांग्रेस ने भले लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस अध्यक्ष का चयन किया हो, लेकिन आज भी कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता गांधी परिवार को ही अपना नेता मानते हैं। यह बात खुद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ही हमारे नेता हैं। मल्लिकार्जुन खडग़े को सिर्फ पार्टी चलाने के लिए रखा है, क्योंकि पार्टी को फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत थी, इसलिए उनका चयन किया गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved