img-fluid

संसद में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

March 13, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य (Congress and other Opposition Members) संसद में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं (Are behaving irresponsibly in Parliament) । इस दौरान, वित्त मंत्री ने राहुल गांधी और अन्य सदस्यों के संसद परिसर की सीढ़ियों पर चाय पीने को लेकर भी कटाक्ष किया।


  • लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के हंगामे की निंदा करते हुए कहा, “अन्य देशों की स्थितियों के कारण भारत में कुछ मुश्किलें आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कदम उठा रही है। फंड उपलब्ध कराने से लेकर अन्य तैयारियों को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष जनता को उम्मीद न देकर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है। हमको इसकी निंदा करनी चाहिए।” सीतारमण ने आगे कहा, “विपक्ष के नेता सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं, मगर वे एलपीजी पर चर्चा की मांग करते हैं। ऐसा हमारा विपक्ष है।”

    उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के कारण आई मुश्किल में सभी दलों को पार्टी की रूपरेखा से ऊपर उठकर देशहित में एक साथ आना चाहिए था और सरकार का साथ देते हुए जनता के बीच उम्मीद जगानी थी। नागरिकों को परेशानी न हो, प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत के साथ उसके लिए मेहनत कर रहे हैं, मगर विपक्ष के सदस्यों ने सिर्फ हंगामे को ही अपना काम मान लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Share:

  • कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों का नकारात्मक रवैया ठीक नहीं - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों का नकारात्मक रवैया (Negative Attitude of Opposition Members including Congress) ठीक नहीं (Is not Right) । इसके लिए उन्हें जनता माफ नहीं करेगी । लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी की किल्लत को लेकर हंगामा किया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved