img-fluid

कांग्रेस का दावा, हर सर्वे में हार रही भाजपा

June 08, 2023

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माइंड गेम खेलते हुए बड़ा दावा किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा और संघ के अंदरूनी सर्वे के अलावा विभिन्न मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि भाजपा को 60 से भी कम सीटें मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 18 वर्षों की देनदारियां और सरकार की कई अधूरी घोषणाएं हैं, जो गंभीर सत्ता विरोधी लहर का रूप ले चुकी है। 2023 में संघ के सर्वे में भाजपा को 103 सीटें मिलती दिखाई गई थीं। मार्च 2023 में इंटेलिजेंस के गोपनीय सर्वे में भाजपा को 80 से कम सीटें मिलती बताई जा रही हैं।


कांग्रेस सरकार बनी तो महाकाल दर्शन फ्री
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो महाकाल दर्शन फ्री कराए जाएंगे। वर्तमान में महाकाल दर्शन, स्पर्श करने और एक लोटा जल चढ़ाने के नाम पर 750 रुपए, वीआईपी दर्शन के 250 और भस्मारती में शामिल होने के लिए 200 रुपए चुकाना पड़ते हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर यह सारे शुल्क हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

Share:

  • भाजपा ने कभी चुनाव न लड़ने वाले जयशंकर को प्रचार में उतारा, अब गिनाएंगे मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

    Thu Jun 8 , 2023
    नई दिल्ली। अगले साल होने वाले आम चुनावों को लेकर भाजपा ने एक महीने का अभियान शुरू किया है। इस दौरान पिछले 9 सालों में केंद्र सरकार की तरफ से किये गए कार्यों के बारे में लोगों को सूचित किया जा रहा है। ऐसे में अब विदेश मंत्री एस जयशंकर भी लोगों को मोदी सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved