
डेस्क: बीजेपी ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभ नॉमिनेशन रद्द होने को लेकर कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया था. इस पर अब नटराजन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए राज्यसभा सीट को लेकर किसी भी साजिश से इनकार किया है. साथ ही कहा है कि दो रिटर्निंग अधिकारियों ने उनका विरोध किया है. इसके अलावा लोकतंत्र के सिद्धांतों का हवाला देकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा.
नटराजन ने जानकारी देते हुए कहा कि कोई साजिश नहीं है. कांग्रेस पार्टी के खिलाफ साजिश की बात बीजेपी फैला रही है. इससे हमारा उस साजिश से हटाया जा सके, जो वे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ रच रहे हैं. नटराजन ने कहा कि अगर कोई साजिश है भी तो किन वजहों से दो रिटर्निंग अधिकारियों ने मामूली आधार पर नॉमिनेशन रद्द कर दिया? असल में देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश चल रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके पास राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए जरूरी संख्या से दस कम सदस्य थे. तब भी वह कुछ न कुछ दाखिल कर रहे थे. इससे पता चलता है कि किस तरह की साजिश चल रही है. ये आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved