img-fluid

नगर निगम की बदहाली के चलते कांग्रेस पार्षदों ने की भिक्षावृत्ति

July 08, 2023

  • महापौर और कमिश्नर के चुप्पी साधे पोस्टर लहराए-भाजपा नेताओं से रुपए मांगकर कहा, नगर निगम को बचाओ

उज्जैन। शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं कराने में नगर निगम नाकाम है और इसके विरोध में कांग्रेस के पार्षद भूख हड़ताल कर रहे हैं जो चौथे दिन भ्ी जारी रही। नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा बोर्ड में दिवालिये हो चुके नगर निगम के लिए डब्बे हाथों में लेकर राहगिरों एवं दुकानदारों के आगे हाथ फैलाये। इस दौरान आम आदमी की पीड़ा की अनदेखी करने वाले महापौर और निगम कमिश्नर की आंखों पर पट्टी बंधे और चुप्पी साधे पोस्टर भी कांग्रेसियों ने लहराए। भाजपा सरकार में पूरा प्रदेश दिवालिया हो चुका है। उज्जैन नगर निगम की हालत तो इतनी दयनीय है कि शहर के विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं। विगत 4 दिनों से आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेसी पार्षदों की मांगे नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा बोर्ड ने नहीं सुनी तो कांग्रेसी पार्षद और नेतागण आम आदमी के साथ सड़क पर नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए भिक्षावृत्ति करने सड़क पर उतरे।



इस दौरान सड़क से गुजरे कई भाजपा नेताओं से भी नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए भीख मांगी। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र गब्बर कुवाल, सचेतक नाजिया कुरैशी, सपना सांखला, सुलेखा राजेन्द्र वशिष्ठ, पूनम मोहित जायसवाल, नजमा बी पठान, छोटेलाल मंडलोई, शाहीद सुपारीवाला, हाजरा बी हुसैन, अर्पित दुबे, प्रेमलता रामी, रूखसाना बी नागौरी, निकिता मालवीय, शमशाद लाला, इमरान खान के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतनारायण मीणा, अशोक भाटी, अभिषेक शर्मा, सैयद मकसूद अली, मेहताबशाह लाला, वरूण शर्मा, बबलू खीची, दीपेश जैन, डॉ. जितेन्द्र परमार, सुदर्शन गोयल, संकेत रामी, शिव लश्करी, सुनील जैन, असरार मामू, असलम भाई सहित मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी पार्षद नगर निगम गेट के सामने ही 4 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कांग्रेसी पार्षदों की मांग है कि शहरवासियों को शुद्ध जल मिले, स्ट्रीट लाईटें जो बंद पड़ी हैं उन्हें चालू किया जाए, कचरा गाडिय़ों से कचरा समय पर उठवाया जाए। कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि शहर हित में यह संघर्ष जारी रहेगा।

Share:

  • अब हुक्का बार खोला तो 3 वर्ष की होगी जेल

    Sat Jul 8 , 2023
    विधानसभा में आएगा विधेयक पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहती है सरकार उज्जैन। अब किसी ने भी शहर में हुक्का बार खोला तो संबंधित को बड़ा जुर्माना भुगतना पड़ेगा और 3 साल की जेल की सजा भी होगी। इसके लिए सरकार जल्द ही विधेयक पेश करने वाली है। प्रदेश के कई शहरों में युवाओं में हुक्का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved